शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सुलह-समझौते से निस्तारित कराए जा सकते हैं वाद

Connect News 24

Disputes can be settled by conciliation

वि​धिक साक्षरता एवं जागरुकता ​​शिविर में जानकारी देते स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह

शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन नगर पंचायत कांट में किया गया। इसमें स्थायी लोक अदालत मुकदमा पूर्व मध्यस्थता को लेकर जानकारी दी गई। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने कहा कि सुलह समझौता के आधार पर वादों का निस्तारण कराया जा सकता है। इसकी कोई अपील नहीं होती है।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/प्राधिकरण सचिव पीयूष तिवारी ने मध्यस्थता केंद्र की जानकारी दी और बताया कि पति-पत्नी के बीच के आपसी झगड़े बातचीत से सुलझा लेना चाहिए। न्यायालयों में ऐसे मामलों का अंबार लगा हुआ है। तहसीलदार सदर चमन सिंह सरकारी योजनाओं, नगर पंचायत कांट के ईओ शैलेश कुमार, लोक अदालत लिपिक मोहम्मद अफजल, पीएलवी अदील अहमद, रीतू वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button