रामपुर

Rampur News: बीएसए दफ्तर के क्लर्क तौफीक की जमानत खारिज

Connect News 24

रामपुर। सपा नेता आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल (आरपीएस) को मान्यता दिलाने में मानकों का पालन न करने के आरोपी बीएसए कार्यालय के तत्कालीन क्लर्क तौफीक अहमद की जमानत खारिज हो गई है। तौफीक को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार किया था। बुधवार को उसकी अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज हो गई थी। तौफीक ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी। जिस पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने तौफीक अहमद की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। तौफीक की वर्तमान में तैनाती मुरादाबाद में है। इस मामले में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। वर्तमान में दोनों जमानत पर चल रहे हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button