शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने जा रहे युवक की हादसे में मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 29 Apr 2023 01:11 AM IST

शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव चढ़ारी निवासी 35 वर्षीय सुखपाल को ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने जाते समय बृहस्पतिवार रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद से उनके घर में कोहराम मचा है।

सुखपाल चांदपुर स्थित ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करते थे। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे वह भट्ठे पर जाने के लिए घर से निकले थे। मुड़िया मोड़ के पास कन्हई स्थित गन्ना सेंटर के पास किसी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर सिंधौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुखपाल के परिवार में पत्नी रेखा देवी के अलावा बच्चे निर्दोष, उषा और मोनी हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button