बरेली

Bareilly News: पौधरोपण कर पर्यावरण सुधारने का लिया संकल्प

Connect News 24

बहेड़ी। वन महोत्सव के तहत शनिवार को जगह-जगह पौधरोपण किया गया। आम, नीम, गूलर समेत अन्य पौधे लगाकर लोगों ने उनके संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का महत्व भी बताया गया।

वन विभाग की बहेड़ी रेंज की ओर से शनिवार को 86700 विभाग की करनपुर, वसुंधरा, कुंडरा कोठी, सिंधौरा, मेगाफूड पार्क, रहपुरा स्थित पौधशालाओं से यह पौधे लाए गए थे। एसडीएम अजय उपाध्याय, सीओ डॉ. तेजवीर सिंह, वन विभाग के रेंजर रवींद्र कुमार सक्सेन, बीडीओ गरिमा सिंह, इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने वन विभाग की खाली पड़ी जमीन पर पौधे लगाया।

वन विभाग की ओर से करीब 6.57 लाख पौधे 400 ग्राम पंचायतों के साथ विभिन्न विभागों को दिए गए। यह सभी पौधे शनिवार को अलग-अलग जगह लगाए गए। नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने नगर पालिका परिसर से लेकर नैनीताल रोड पर डिवाइडर पर पौधे लगाए। इस दौरान पालिका के सभासद व कर्मचारी मौजूद रहे।

दमखोदा ब्लॉक के आदर्श कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय अभयपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा ने ग्रामीणों के साथ गांव के अमृत सरोवर के किनारे पौधरोपण किया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। कंपोजिट विद्यालय भैरपुरा में प्रधानाध्यापिका रश्मि कंचन, प्राथमिक विद्यालय मितीपुर में जेबा खान, तेजनगर में वीरवती और सिंधौरा गांव में शिव सिंह की अगुवाई में पोधरोपण किया गया। रिछा नगर पंचायत की अध्यक्ष कैसर जहां ने नगर पंचायत परिसर में पौधरोपण किया। वन विभाग की ओर से पीलीभीत-जहानाबाद रोड के किनारे पौधे लगाए गए।

सिरौली के लीलौर गांव स्थित झील के किनारे होमगार्ड बटालियन और स्कूली छात्रों ने पौधे लगाए गए। भाजपा के सिरौली मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता ने पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण की अपील की। इस्लामियां काॅलेज, आंवला के चाचा नेहरू काॅलेज के एनसीसी और एनएसएस से जुड़े विद्यार्थियों के साथ होमगार्ड कंपनी के रामनगर कमांडर शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, फरहान अहमद, डॉक्टर मेंहदी हसन, छोटेलाल, सुधीर कुमार, अविनाश मौर्य, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।

फरीदपुर तहसील परिसर में एसडीएम निधि डोडवाल और तहसीलदार विनोद कुमार चौधरी ने पौधरोपण किया। तहसील क्षेत्र के कई स्कूलों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुए।

पौधरोपण का महत्व बताया

नवाबगंज। तहसील क्षेत्र में शनिवार को जगह-जगह पौधरोपण हुआ। विधायक डॉ. एमपी आर्य, एसडीएम राजेश चंद्रा, डॉ. एके गंगवार, बीडीओ महेश चंद्र शाक्य ने गरेम स्थित आंबेडकर पार्क, बहोरनगला, बरेली-पीलीभीत हाईवे के किनारे और याकूबपुर गांव में पौधरोपण किया। विधायक ने सभी लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर, डॉ. मीनाक्षी गंगवार, ईओ शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, उपेन्द्र गंगवार आदि मौजूद रहे।

लगाए गए पौधों की देखभाल भी करेंफतेहगंज पूर्वीमीरगंज। नगर पंचायत के चेयरमैन संजय पाठक ने उचसिया गांव के एमआरएफ सेंटर और शकुंतला देवी स्कूल में पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति नदियों, वृक्षों की पूजा करने की रही है। हमें यह सोचना होगा कि हम भावी पीढ़ी के लिए कैसा जीवन देंगे। मीरगंज तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी उदित पवार ने पौधरोपण किया। पौधरोपण का महत्व बताने के साथ उन्होंने उपस्थित लोगों को लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील की। थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह और बीडीएम पब्लिक स्कूल में वाइस प्रेसीडेंट अचल मिश्रा और प्रधानाध्यापिका नमिता दीक्षित ने पौधे लगाए। दयानंद पीजी कॉलेज में प्रबंधक डॉ. सत्यबीर गंगवार पौधे लगाए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button