रामपुर

Rampur News: अलग-अलग मारपीट के मामलों में 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

रामपुर। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि मारपीट में घायलों को शाहबाद सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद भेज दिया है।

ढकिया चौकी क्षेत्र के ओसी गांव निवासी मोहम्मद रजा ने गांव के ही आबिद, उवैस, आदिल और अफसार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है उपरोक्त चारों लोगों ने मोहम्मद रजा के साथ बिना किसी वजह के घर में घुसकर गाली-गलौज की और उनकी पत्नी व बच्चों को पीटा है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। उपरोक्त चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

उधर, नबीगंज जदीद गांव में लटूरी के एक कार्यक्रम में से दो पक्ष दावत खाकर वापस आ रहे थे। आते समय दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले और मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष के रामऔतार की ओर से दूसरे पक्ष के राजेश और सत्यवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि दूसरे पक्ष के अनिल की ओर से मुनेंद्र, धर्मेंद्र, रामवीर और रामपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ढकिया चौकी क्षेत्र के कन्हई ने अरविंद, रोहताश और डालचंद पर जमीनी विवाद की बात कहते हुए आरोप लगाया है। पीड़ित ने गाली-गलौज मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उपरोक्त 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। तो वहीं इस मारपीट में सभी घायलों का उपचार शाहबाद के सीएचसी में कराया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button