बरेली

Bareilly News: जल भरने गया कांवड़िया रामगंगा नदी में डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

Connect News 24

Kanwariya drowned in Ramganga river

नदी किनारे खड़ी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में सोमवार सुबह कादरगंज गांव के पास रामगंगा नदी में जल भरने गया कांवड़िया डूब गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों की मदद से कांवड़िये की तलाश कराई जा रही है। दोपहर 12 बजे तक कांवड़िये का पता नहीं चल सका था। 

जानकारी के मुताबिक फरीदपुर की राणा कॉलोनी निवासी जयराम का 18 वर्षीय पुत्र विशाल राठौर सोमवार सुबह कांवड़ियों के जत्थे के साथ रामगंगा नदी से जल लेने गया था। जल भरने से पहले कांवड़िये नदी में नहाने लगे। इसी दौरान विशाल गहरे पानी में चल गया। तेज बहाव होने के कारण वह नदी की धारा में बह गया। 

ये भी पढ़ें- बरेली में बवाल: माहौल बिगाड़ने की थी साजिश… पथराव के लिए छतों पर पहले से जमा थे पत्थर; इसलिए बिगड़ गई बात!

कांवड़ियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। सूचना मिलने के बाद विशाल के परिजन पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। विशाल का अभी पता नहीं चल सका है। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button