शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने आने वाले को पुलिस ने छोड़ा

Connect News 24

परौर। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने तहरीर न मिलने पर आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।

जलालाबाद के एक गांव निवासी दीपक का परौर के गांव की रिश्तेदारी में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर उसके गांव में पहुंच गया। ग्रामीणों को संदेह हुआ तो उसे पकड़ लिया गया। बुर्का उतरवाया तो युवक निकला। गांव वालों ने उसकी पिटाई लगाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

थाना प्रभारी सुंदर लाल वर्मा ने बताया कि युवक व लड़की पक्ष रिश्तेदार हैं। दोनों ने आपस में समझौता कर लिया। शिकायत प्राप्त नहीं होने पर युवक पर कार्रवाई नहीं की गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button