बदायूं

Budaun News: ललुआ नगला उपकेंद्र का निर्माण लटका, जर्जर लाइनों से आपूर्ति हो रही बाधित

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sat, 29 Apr 2023 01:34 AM IST

Construction of Lalua Nagla sub-station stalled, supply from dilapidated lines interrupted

28बीडीएन01-ललुआ नगला में इसी जगह को उपकेंद्र बनाने के लिए किया गया था चिह्नित। संवाद

दबतोरी। ब्लॉक आसफपुर क्षेत्र के गांव ललुआ नगला में जर्जर बिजलीर की लाइनों की समस्या बहुत पुरानी है। इन्हें बदलवाने के लिए कई बार अधिकारियों से लोगों ने मांग की थी। इसके बाद में विभागीय अधिकारियों ने गांव में उपकेंद्र बनाने का निर्णय लिया, लेकिन 15 साल पहले जगह चिह्नित होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों में रोष है।

दबतोरी क्षेत्र में लंबे समय से बिजली की लाइन नहीं बदली गई है। इसकी वजह से वह काफी जर्जर हो चुकी हैं। आए दिन लाइन में फाॅल्ट होता रहता है। इससे बार आपूर्ति ठप हो जाती है और लोगों को परेशानी होती है। स्थानीय लोग लंबे समय से उपकेंद्र की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग और मौजूदा स्थिति को देखते हुए पूर्व में ही ललुआ नगला गांव में उपकेंद्र बनाने के लिए जगह का चयन किया था। जमीन का चयन करने के बाद प्रशासन ने पावर कॉरपोरेशन काे यह जमीन भी हस्तांतरित कर दी थी।

इससे लोगों को उम्मीद जागी थी कि जल्द ही उन्हें निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली मिलने लगेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि पावर काॅरपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि शासन स्तर से निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण काम आगे नहीं बढ़ सका है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button