बरेली

Bareilly News: नैनीताल हाईवे पर एल्डिको के काम पर रोक, जमीन कब्जाने का आरोप

Connect News 24

बरेली। नैनीताल हाईवे पर रियल एस्टेट कंपनी एल्डिको मकान बनाकर बेच रही है। प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को काम पर रोक लगा दी। जो मकान निर्माणाधीन हैं, उन्हें न बनाने के आदेश दिए गए हैं। पिछले दिनों प्रेमनगर निवासी सियाराम मंडल ने शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि भूमाफिया अमनदीप-रमनदीप ने उनकी जमीन को धोखाधड़ी से कब्जाकर मकान बनाने शुरू कर दिए। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

एल्डिको ने नैनीताल हाईवे पर कई मकान बनाकर बेच दिए हैं। अभी कई मकान निर्माणाधीन है। एसडीएम सदर प्रत्युष पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली है कि नैनीताल हाईवे पर एल्डिको कॉलोनी बसा रही है। शिकायत का संज्ञान लेकर काम को बंद कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। जो निर्णय होगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि कंपनी ने जमीन को कब्जा कर उस पर निर्माण शुरू किया है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये है मामलाप्रेमनगर निवासी सियाराम मंडल ने की गई शिकायत में बताया था कि नैनीताल हाईवे पर गांव बिल्वा में खाता संख्या 004 की गाटा संख्या 476, 477, 506, 509, 512, 513 के मूल स्वामी ठाकुर जगमोहन सिंह पुत्र उमराय सिंह थे। सियाराम उनके पास नौकरी करते थे और उनका कोई वारिस नहीं था। 1973 में ठाकुर जगमोहन सिंह की मृत्यु हो गई, मगर इससे पहले उन्होंने यह जमीन सियाराम के नाम पर कर दी। सियाराम ने यह जमीन यशपाल पुत्र देशराज सिंह को बटाई पर दी थी। आरोप है कि 2014 में भूमाफिया खेत पर आए और बटाईदार को पीटकर वहां से भगा दिया। कहा कि यह उनकी जमीन है। फर्जी कागज तैयार कर अधिकारियों से मिलीभगत कर भांजे के नाम जमीन करा दी और वह एक रियल एस्टेट कंपनी में निदेशक के है। उसी के साथ मिलकर प्लाॅट और मकान बेचे जा रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button