Budaun News: कबड्डीः बदायूं और शाहजहांपुर की महिला टीमें फाइनल में

पुलिस लाइंस में अर्न्तजनपदीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में जोर आजमाईश करती महिला खिल
पुरुष वर्ग की कबड्डी में रामपुर को हराकर पीलीभीत की टीम ने दर्ज की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। पुलिस लाइन ग्राउंड में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताएं हुईं। शनिवार को शाहजहांपुर और पीलीभीत व बदायूं और मुरादाबाद की महिला टीमों के बीच कबड्डी मैच खेला गया, जिसमें शाहजहांपुर और बदायूं की टीमों ने फाइनल में जगह बना ली। पुरुष वर्ग में पीलीभीत और रामपुर के बीच मैच हुआ, जिसमें पीलीभीत ने जीत दर्ज की।
शनिवार को पुलिस की 26वीं अंतरजनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव की देखरेख में हुई। इसमें मुख्य निर्णायक रामप्रसाद और उनके सहयोगी रहे। संचालन प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह ने किया। इस दौरान उपनिरीक्षक इंद्रपाल सिंह चौहान और आरटीसी का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।
–
वेटलिफ्टिंग महिला वर्ग परिणाम
– 45 किलोग्राम में सोनम (शाहजहांपुर) प्रथम
– 44 किलोग्राम में शीतल (शाहजहांपुर) प्रथम, नूतन (बदायूं) द्वितीय
– 55 किलोग्राम में रीनू (बरेली) प्रथम, पूजा मौर्या (शाहजहांपुर) द्वितीय
– 59 किलोग्राम में वंदना (बरेली) प्रथम, रीतू चंद्रा (पीलीभीत) द्वितीय
– 64 किलोग्राम में गुटकन (बरेली) प्रथम, निशा (बदायूं) द्वितीय
– 71 किलोग्राम में उर्वशी (पीलीभीत) प्रथम, अनामिका (बदायूं) द्वितीय
– 76 किलोग्राम में रमा यादव (बिजनौर) प्रथम
– 81 किलोग्राम में संजो शर्मा (मुरादाबाद) प्रथम, आसमां बेगम (शाहजहांपुर) द्वितीय
–
वेटलिफ्टिंग पुरुष वर्ग परिणाम
– 55 किलोग्राम में जीतेश (बदायूं) प्रथम
– 61 किलोग्राम में रोहित (बदायूं) प्रथम, प्रमोद कुमार (बदायूं) द्वितीय
– 67 किलोग्राम में जितेंद्र कुमार (रामपुर) प्रथम, नरेश चंद्र (बदायूं) द्वितीय
– 73 किलोग्राम में रूपकिशोर शर्मा (बदायूं) प्रथम
– 81 किलोग्राम में दुष्यंत कुमार (बरेली) प्रथम, नईम खान (बिजनौर) द्वितीय
– 89 किलोग्राम में संजय कुमार (बरेली) प्रथम
– 96 किलोग्राम में जियाउर रहमान (बदायूं) प्रथम
– 102 किलोग्राम में विपिन कुमार (बदायूं) प्रथम
बॉक्सिंग पुरुष वर्ग में बदायूं और मुरादाबाद का दबदबा
पुरुष वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम भार वर्ग में अशोक (बिजनौर) ने कैलाश (मुरादाबाद) को हराकर तो वहीं 63 किलोग्राम में अंकित कुमार (अमरोहा) ने इंद्रजीत (बदायूं) को हराकर स्वर्ण मेडल पर कब्जा जमाया। 67 किलोग्राम में शुभम (मुरादाबाद) ने शैलेंद्र (बदायूं) को हराकर स्वर्ण जीता तो 71 किलोग्राम में अंकित (बदायूं) ने सचिन (मुरादाबाद) को हराकर स्वर्ण जीता। 75 किलोग्राम में विजय (मुरादाबाद) ने अंकुर (बदायूं) को हराकर स्वर्ण जीता तो 92 किलोग्राम में मुकेश देवल (बदायूं) ने राहुल आनंद (मुरादाबाद) को हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं 92 प्लस किलोग्राम सुपरहैवीवेट में मनोज (मुरादाबाद) ने अनुपम (बदायूं) को हराकर जीत हासिल की।

पुलिस लाइंस में अर्न्तजनपदीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में जोर आजमाईश करती महिला खिल

पुलिस लाइंस में अर्न्तजनपदीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में जोर आजमाईश करती महिला खिल


