पीलीभीत

Pilibhit News: बरखेड़ा में ग्रामीण की पीटकर हत्या, रिश्तेदार घायल

Connect News 24

पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ललौरगुदरानपुर निवासी भगवान दास की कुछ लोगों ने पीटकर हत्या कर दी। उनके रिश्तेदार को भी घायल कर दिया। भगवान दास पर शुक्रवार देर शाम उस वक्त हमला किया गया जब वह रिश्तेदार के साथ बाइक से बरेली से लौट रहे थे।

बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ललौरगुदरानपुर निवासी भगवान दास शुक्रवार सुबह बरेली के थाना क्योलड़िया निवासी अपने रिश्तेदार भगवान दास पुत्र ओमप्रकाश के साथ बाइक से बरेली गए थे। काम निपटाने के बाद शाम छह बजे वह रिश्तेदार के साथ लौट रहे थे। इसी बीच गांव से करीब 500 मीटर पहले कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने भगवान दास की पीटकर हत्या कर दी, जबकि उनके रिश्तेदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस मामले में भाई ओमकार की तरफ से अरविंद, हरपाल, अनिल, बुद्धपाल, खंडारीलाल के अलावा थानाक्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी हरिशंकर के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर में बताया गया है कि भगवानदास के बेटे संजीव की शादी बरेली के एक गांव में हुई है। संजीव की साली यहां आई तो अनिल ने उसका नंबर हासिल कर लिया।

इसके बाद वह साली के नंबर पर अश्लील फोटो व मेसेज भेजने लगा। संजीव ने यह बात अपने पिता भगवान दास को बताई। इसके बाद प्रधान के पति के यहां पंचायत हुई। इसी को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया है कि घटना की जानकारी मिल गई है मामले की जांच की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button