पीलीभीत

Pilibhit News: वेश प्रतियोगिता में कृशानु और लव रहे विजेता

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Thu, 03 Aug 2023 12:15 AM IST

Krishanu and Luv are the winners in the costume contest

सरस्वती विघा मंदिर इंटर कालेज में आयेजित ड्रेस प्रतियोगिता में ड्रेस का निरीक्षण करते मुख्यअति​

मझोला। बुधवार को चौ. उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. डोरीलाल वर्मा ने यूनिफार्म की स्वच्छता और व्यक्तित्व के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

जूनियर वर्ग में कक्षा छह के छात्र कृशानु मित्रा, कक्षा आठ के छात्र राज और कक्षा छह की छात्रा नुपूर ढाली ने क्रमश: प्रथम, दिव्तीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कक्षा 10 के छात्र लव अग्रवाल विजयी रहे। कक्षा नौ की छात्रा काजल मौर्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को यूनिफार्म का महत्व बताया। संचालन प्रतियोगिता प्रमुख अंकित सिंह ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button