पीलीभीत

आई फ्लू : जिला अस्पताल रोजाना पहुंच रहे 300 मरीज

Connect News 24

Eye flu: 300 patients reaching district hospital daily

जिला चिकित्सालय में पर्चा बनवाने को लगी भीड । संवाद

पीलीभीत। जिला अस्पताल में आई फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले सिर्फ 50-60 मरीज ही नेत्र परीक्षक के पास पहुंच रहे थे, लेकिन अब रोजाना करीब 300 मरीज पहुंच रहे। डॉक्टर लोगों को सावधानी बरतने और आंखों को साफ पानी से धोते रहने की सलाह दे रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि अभी रोगियों की संख्या में और इजाफा होगा।

मौसम में बदलाव होने पर संक्रामक बीमारियां पैर पसारने लगती हैं। मौजूदा समय में जिले में आई फ्लू के रोजाना मरीज बढ़ रहे है। नेत्र परीक्षक कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लगी रहती है। आई फ्लू संक्रमण बढ़ते ही नेत्र परीक्षकों के कक्ष में रोजाना 250 से 300 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक युवा और बुजुर्ग है। डॉक्टरों के मुताबिक यह बीमारी संक्रमण से फैलती है। हल्के लक्षण महसूस होने पर ही डाॅक्टर की सलाह से दवाएं लें।

एक सप्ताह में इतने पहुंचे मरीज

जिला अस्पताल में पिछले मंगलवार को 150, बुधवार 170, बृहस्पतिवार 200, शुक्रवार को 100, शनिवार को 80, सोमवार को 350 और मंगलवार को 300 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई। अधिकांश में आई फ्लू के लक्षण पाए गए। उन्हें दवा देकर एहतियात बरतने की सलाह दी गई।

ये बरतें सावधानियां

1- हाथों को बार-बार धोते रहें।

2- रूमाल अलग रखें और किसी से शेयर न करें।

3-आंखों को बार-बार छूने, रगड़ने से बचें।

4- बाहर जाते समय काले चश्मे का प्रयोग करें।

5- पीड़ित व्यक्ति से आंखें मिलाने से बचें।

रोजाना आई फ्लू के मरीज बढ़ रहे है। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर केमिस्ट से दवा न लेकर सीधे डॉक्टर से संपर्क करें। जिला अस्पताल में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। – डॉ. विकास अग्रवाल, नेत्र सर्जन।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button