Shahjahanpur News: एक घंटा पहले कर दी छुट्टी, 10 में सिर्फ एक शिक्षक मिले मौजूद

ददरौल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सिमरिया सहसपुर में समय से पहले स्कूल से वापस जाते छात्र-छात्राए
शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीम ने शुक्रवार को ददरौल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सिमरिया सहसपुर का निरीक्षण किया। विद्यालय में की खामियां मिलीं।
विद्यालय बंद होने का समय अपराह्न दो बजे है, लेकिन सभी बच्चों को एक बजे ही छुट्टी दे दी गई। विद्यालय में कुल दस शिक्षक कार्यरत हैं, इनमें से मात्र एक शिक्षक नीरज शुक्ला ही उपस्थित मिले। सभी शिक्षक हस्ताक्षर करके विद्यालय से जा चुके थे। विद्यालय से वापस जा रहे बच्चों और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि ज्यादातर शिक्षक विद्यालय में देर से आते हैं। विद्यालय बंद होने के पहले ही चले जाते हैं।
प्रभारी प्राचार्य बीएल मौर्य ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों की उदासीनता के कारण निपुण लक्ष्य प्रभावित हो रहा है। शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिख दिया गया है। निरीक्षण टीम में डायट प्रवक्ता टीआर गंगवार, डॉ. राकेश कुमार पटेल, जमाल अख्तर आदि मौजूद रहे।