Budaun News: मुख्यमंत्री ने सीडीओ केशव कुमार को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:36 AM IST

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ केशव कुमार को सम्मानित करते मुख्यमंत्री।स्रोत: सूचना विभाग
बदायूं। शुक्रवार को लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीडीओ केशव कुमार और बीडीओ वजीरगंज को सम्मानित किया।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त करने के बाद सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि आकांक्षात्मक विकासखंड कार्यक्रम में जिले के छह विकासखंड आते हैं। इसके तहत पांच ब्रांड इंडिकेटर्स के फील्ड में विकास खंडों द्वारा कार्य किया जाता है। इन पांच ब्रॉड इंडिकेटर्स में शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, वित्तीय समावेशन व आधारभूत संरचना है।
उन्होंने बताया कि इन पांच ब्रॉड इंडिकेटर्स के फील्ड में शिक्षा के क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2022-23 में ब्लॉक वजीरगंज ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं कृषि के क्षेत्र में बरेली के एक ब्लॉक को प्रथम स्थान मिला। इसी प्रकार अन्य तीन इंडिकेटर में भी प्रदेश के अन्य जिलों के ब्लॉकों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।