बदायूं

Budaun News: ज्ञान रूपी नौका से पार करें भवसागर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sat, 05 Aug 2023 02:35 AM IST

cross the ocean of knowledge

बिसौली के अग्रवाल धर्मशाला में कथावाचन करते जगद्गुरु रामचंद्राचार्य। संवाद

बिसौली। अग्रवाल धर्मशाला में चल रही श्रीमद्भागवत के तृतीय दिवस की कथा में जगद्गुरु रामचंद्राचार्य महाराज ने कहा कि ज्ञान रूपी नौका पर सवार होकर यह भवसागर पार हो जाएगा। भवरोगी का सिर्फ कृष्ण रूपी नाम की औषधि से इलाज हो सकता हैं।

उन्होंने कहा की जैसे हम अपना इलाज कराने से पहले डॉक्टर के बारे में मालूम करते हैं। वैसे ही हमें भव रोग का इलाज कराने ही पहले श्रीमद्भागवत को जानना जरूरी है। श्रीमद्भागवत सत चित आनंद रूपी प्रभु की चर्चा है। हम उसी को नमन करते हैं, जो श्रेष्ठ हो। ऐसे ही हमारे प्रभु चित को आनंद देने वाले हैं। संसार को त्याग करने वाले शुक्रदेव को श्रीमद्भागवत कथा ही उनके पिता वेदव्यास जी के पास खींच लाई। शुक्रदेव ने एक वर्ष तक श्रीमद्भागवत का मंथन किया। इस मौके पर कृष्णकांत अग्रवाल, विष्णु कांत अग्रवाल, अमित गुप्ता, प्रमोद यादव, विपिन अग्रवाल, प्रवीन शर्मा, सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button