शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: फोटो 08 पुवायां रूट पर सबसे ज्यादा कमाकर दे रहीं ई-बसें

Connect News 24

शाहजहांपुर। जिले में संचालित ई-बसों का लोड फैक्टर बढ़ने से लगातार कमाई बढ़ रही है। पुवायां रूट पर संचालित आठ ई-बसों ने जुलाई में सबसे ज्यादा 13 लाख 36 हजार 455 रुपये की कमाई की है। दूसरे नंबर पर जलालाबाद रूट पर चल रहीं चार ई-बसों ने छह लाख 98 हजार 510 रुपये कमाए हैं। ई-बसों का लोड फैक्टर 88 प्रतिशत तक आ रहा है।

शाहजहांपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस की ओर से जिले में ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में 25 ई-बसें हैं, जोकि विभिन्न रूट पर चलती हैं। इन ई-बसों का संचालन न्यू सिटी ककरा स्थित चार्जिंग स्टेशन से होता है। इनमें तीन-ककरा से रोडवेज बस अड्डा होकर बंडा, दो-ककरा से रोडवेज बस अड्डा होते हुए बीसलपुर, चार-ककरा से बरेली मोड़ से जलालाबाद, तीन-ककरा से बरेली मोड़ होकर कटरा, दो-ककरा से रोडवेज बस अड्डा होते हुए खुटार, आठ-ककरा से रोडवेज बस अड्डा से पुवायां, दो-ककरा से रोडवेज बस अड्डा होकर निगोही और एक-ककरा से कांट होते हुए महिला पॉलीटेक्निक तक संचालित होती हैं। इन बसों का लोड फैक्टर 53 से 88 प्रतिशत तक आ रहा है, जिसकी बदौलत कमाई बढ़ी है।

बसें – रूट – लोड फैक्टर – कमाई

तीन – ककरा-रोडवेज बस अड्डा-बंडा -79 – 506735

दो – ककरा-रोडवेज बस अड्डा-बीसलपुर – 62 – 280960

चार – ककरा-बरेली मोड-जलालाबाद – 79 – 698510

तीन – ककरा-बरेली मोड-कटरा – 63 – 412285

दो – ककरा-रोडवेज बस अड्डा-खुटार – 67 – 303780

आठ – ककरा-रोडवेज बस अड्डा-पुवायां – 88 – 1336455

दो – ककरा-रोडवेज बस अड्डा-निगोही – 56 – 260160

एक – ककरा-कांट-महिला पॉलीटेक्निक – 53 – 115840

31 दिन में 91357 यात्रियों किया सफर

जुलाई के कुल 31 दिन में 91 हजार 357 यात्रियों ने ई-बस से सफर किया है। इनमें बंडा रूट की ई-बस में 10116, बीसलपुर रूट पर 6205, जलालाबाद रूट पर 17283, कटरा रूट पर 10560, खुटार रूट पर 6620, पुवायां रूट पर 31103, निगोही रूट पर 6787, महिला पॉलीटेक्निक रूट पर 2683 यात्रियों ने सफर किया।

40 मिनट से दो घंटे में एक ई-बस मिल रही

ई-बसों का संचालन अलग-अलग रूट पर किया जा रहा है। बंडा, बीसलपुर और खुटार रूट पर हर दो घंटे, जलालाबाद, कटरा, निगोही रूट पर प्रत्येक 40 मिनट, पुवायां के लिए हर 20 मिनट और महिला पॉलीटेक्निक के लिए हर 55 मिनट पर बसें उपलब्ध हैं।

25 ई-बसों का संचालन आठ रूटों पर हो रहा है। अब इन बसों का वातानुकूलित सफर लोगों को रास आने लगे हैं। डग्गामार में सफर करने के बजाय लोग इन बसों के आने का तय स्टाप पर इंतजार करते हैं। इसकी वजह से लोड फैक्टर बढ़ने से कमाई बढ़ी है। जुलाई में कुल लोड फैक्टर 74 व कमाई 39,15,625 रुपये हुई है। हालांकि यह पिछले माह की कमाई 41,33,965 व लोड फैक्टर 80 की अपेक्षा कुछ कम है। इसका कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ आना भी माना जा सकता है। – संदीप लाहा, प्रबंधक, शाहजहांपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button