शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मां की मौत के गम में युवक फंदे से लटका

Connect News 24

जैतीपुर। थाना क्षेत्र के गांव पलिहुरा निवासी विजेंद्र के 16 वर्षीय पुत्र सुमित की रविवार की दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव खेत में नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला है। मां की मौत के बाद से वह परेशान था। इसी गम में उसने यह कदम उठाया।

विजेंद्र शुक्रवार को बेटी को लेने उसकी ससुराल गए थे। रविवार दोपहर बेटी को लेकर लौट रहे थे। विजेंद्र ने बताया कि रास्ते में उन्हें छोटे बेटे सुमित का शव खेत में नीम के पेड़ पर लटके हाेने की सूचना मिली। परिजनों के अनुसार, सुमित सुबह करीब नौ बजे घास काटने की बात कहकर घर से निकला था। थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सुमित मां की मौत से काफी परेशान था। वह काफी रोता था। इसी अवसाद के चलते उसने जान दे दी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button