बरेली

Bareilly News: 15 लाख का चूना लगाया, रुपये मांगने पर हमला

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Tue, 08 Aug 2023 02:20 AM IST

बरेली। निजी फाइनेंस कंपनी की महिला कर्मचारी ने सदस्यों की जमा रकम की जमानत लगाकर कंपनी को 15 लाख रुपये का चूना लगा दिया। कई अन्य लेन-देन में भी हेरफेर किया। कंपनी के मालिकों ने गड़बड़ी पकड़ने के बाद महिला कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया। रुपये वापस मांगे तो महिला कर्मचारी ने पति और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर हमला बोल दिया।

बारादरी थाने के मोहल्ला कटरा चांद खां निवासी संजीव कुमार केपीएस फाइनेंशियल सर्विसेज निधि लिमिटेड के नाम से कंपनी चलाते हैं। कटरा चांद खां में ही कंपनी का ऑफिस है। उन्होंने मोहल्ले की ही सुमन मौर्य को लिपिक के पद पर रखा था। आरोप है कि सुमन हेरफेर करने लगीं। सदस्यों की जमा रकम की गारंटी पर उसने 10 लाख का एक और पांच लाख का एक लोन अपने करीबियों के लिए कर दिया। संजीव की पत्नी प्रीति मौर्य भी गांव में हाथ बंटाती थीं। हेरफेर पकड़े जाने के बाद सुमन को उन्होंने नौकरी से निकाल दिया। आरोप है कि सुमन रुपये हड़पना चाहती है। रुपये वापस मांगने पर 26 जुलाई को सुबह सुमन ने अपने पति गिरीश और दो अन्य लोगों के साथ कार्यालय पर धावा बोल दिया। मारपीट और तोड़फोड़ की। घटना सीसीटीवी में रिकाॅर्ड हो गई है। बारादरी पुलिस ने सोमवार को सुमन, उसके पति गिरीश और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button