शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आवास विकास कॉलोनी में बस और ट्रक खड़े होने का जताया विरोध

Connect News 24

चौकी इंचार्ज को ज्ञापन देकर दो दिनों का दिया वक्त

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ के गेट संख्या एक के पास स्टैंड बनाकर प्राइवेट बसों का संचालन करने तथा काॅलोनी के अंदर तक ट्रक खड़े होने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला के नेतृत्व में लोग प्रथम गोल चौराहे पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अजीजगंज को ज्ञापन सौंपकर बसों तथा ट्रकों को हटवाने की मांग की।

मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला के नेतृत्व में तमाम कॉलोनीवासियों ने प्रथम गोल चौराहे पर एकत्र होकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कॉलोनी के भीतर अवैध स्टैंड बनाकर बसों का संचालन कराया जा रहा है। सवारियां यहीं से भरी तथा उतारी जाती हैं।

जब कोई विरोध करता है तो बस संचालक झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। इसके अलावा बसों से उतरने वाली सवारियां कूड़ा-करकट भी यही फेंक देती हैं, जिससे गंदगी बनी रहती है। पार्षद ने बताया कि इस संबंध में अजीजगंज चौकी पुलिस तथा एआरटीओ प्रवर्तन से तमाम बार शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर दो दिनों के भीतर ट्रकों तथा बसों का संचालन बंद कराए जाने की मांग की। इस मौके पर सुधीर सक्सेना, हिमांशु आनंद, उज्ज्वल शर्मा, नीरज कुमार, नीटू चौधरी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button