शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शिविर में 11 बच्चे मिले आई फ्लू से पीड़ित

Connect News 24

परौर। प्राथमिक विद्यालय नारायण नगर में आयोजित शिविर में आई फ्लू से बचने के टिप्स दिए गए। इसके साथ ही दवा का वितरण हुआ। यहां जांच के दौरान 11 बच्चे आई फ्लू से पीड़ित मिले। एक बच्चे में विटामिन-ए की कमी के कारण आंखों में काले धब्बे देखकर उसके परिजन को बुलाया गया। उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलान या क्षेत्र की एएनएम से विटामिन-ए की खुराक लेने की सलाह दी गई। इस मौके पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक मनोज कुमार वर्मा, शिक्षामित्र सत्यवीर सिंह, रेखा रानी, रसोइया राम पोथी, आशा देवी, रीता, कृष्णपाल, हरिओम आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button