बरेली

Bareilly News: आंवला तहसील में महिला लेखपाल पर रिश्वत लेने का आरोप, एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश

Connect News 24

lady Lekhpal accused of taking bribe from farmer in bareilly

लेखपाल पर रिश्वत लेने का आरोप
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की आंवला तहसील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि कानूनगो की मौजूदगी में एक महिला लेखपाल किसी युवक से रुपये लेती दिखाई दे रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। 

वीडियो वायरल करने वाले ने दावा किया है कि एक जमीन की पैमाइश को लेकर लेखपाल रुपये मांग रही थी। किसान ने जब उन्हें रुपये दिए तो अपने परिचित से वीडियो बनवाकर वायरल कर दिया। वीडियो को लेकर तहसील क्षेत्र में काफी चर्चा है।

ये भी पढ़ें- अजब ये इश्क है: बेटी की शादी तय करने के दौरान चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, बरात से पहले समधी संग हुई फरार

पहले भी आंवला तहसील की लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जा चुके हैं और एंटी करप्शन उस मामले में जांच कर रहा है। इस प्रकरण में एसडीएम आंवला गोविंद मौर्य का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button