मनोरंजन

खुद को गूगल करने पर कंगना रनौत को दिखते हैं ये पेज, कहा- ‘मैंने दस साल पहले जो कहा था…

Connect News 24

Kangana Ranaut Post: बॉलीवुड एक्ट्र्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक बयान के लिए जानी जाती हैं. वह हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं. वहीं वह कई लोगों पर बिना नाम लिए सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधती रहती हैं. कंगना ने हाल ही में अपना नाम गूगल किया होगा. गूगल करने पर उनके बारे में क्या जानकारी आई इसके बारे में खुद कंगना ने बताया है. साथ ही 

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये बात बताई है. उन्होंने वहीं दूसरी एक्ट्रेसेस के बारे में क्या जानकारी आती है इस बारे में बताया है. कंगना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- दूसरी एक्ट्रेसेस के गूगल पेज पर उनके काम और आने वाली फिल्मों के बारे में न्यूज होती हैं. वहीं मैं( एक्टर+ राइटर+डायरेक्ट+ प्रोड्यूसर) मेरा गूगल पेज पर सिर्फ ये होता है कि मेरे बारे में किसी ने 10 साल पहले क्या कहा था या मैंने दस साल पहले क्या कहा था तो मेरा क्या मतलब था. हा हा… बस आज की यही कहानी है. कंगना का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है.

चंद्रमुखी में आएंगी नजर
कंगना रनौत जल्द ही फिल्म चंद्रमुखी में नजर आने वाली हैं. उन्होंने हाल ही में फिल्म से अपना लुक शेयर किया था. जिसमें वह ग्रीन साड़ी और घुंघराले बालों में नजर आईं थीं. कंगना का ट्रेडिशनल लुक और तीखे तेवर फैंस को बहुत पसंद आए थे. फिल्म की रिलीज डेट की अभी अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही तेजस और इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं. तेजस में वह एयरफोर्स पायलट के किरदार में नजर आएंगी. वहीं इमरजेंसी में वह इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी. इस फिल्म से कंगना का लुक भी सामने आ चुका है.

ये भी पढ़ें: ‘नीलकंठ गंजूवाला केस रिओपन किया जाए, मेरी सीरीज देखें सबूत मिल जाएगा’, विवेक अग्निहोत्री की चीफ जस्टिस से अपील


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button