शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री हो रहे परेशान

Connect News 24

Passengers are getting upset due to the lateness of trains

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री

शाहजहांपुर। कभी मेंटीनेंस का कार्य कराए जाने तो कभी निर्माण कार्य को लेकर ट्रेनों को निरस्त कर दिया जाता है। साथ ही ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला भी जारी है। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी होती है। बृहस्पतिवार को गाड़ी संख्या 15933 अमृतसर एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से आई। इसी तरह से अन्य ट्रेनें भी लेट रहीं।

लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनों में अमृतसर एक्सप्रेस के शाहजहांपुर स्टेशन पर आने का समय सुबह 9:13 बजे है, जबकि यह ट्रेन दोपहर 12:15 बजे आई। अवध आसाम एक्सप्रेस सुबह 9:13 के बजाय 12:15 बजे आई। इस तरह ट्रेन तीन घंटे लेट रही। बरेली एक्सप्रेस सुबह 9:43 के स्थान पर 10:15 बजे आई। यह ट्रेन करीब आधा घंटे लेट रही। इनके अलावा जम्मूतवी एक्सप्रेस 42 मिनट, दून एक्सप्रेस ढाई घंटा देरी से आई।

बरेली की ओर से आने वाली लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट, गंगा सतलुज एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर-हावड़ा मेल डेढ़ घंटे, जननायक एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट और कोलकाता एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से शाहजहांपुर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि ट्रेनों के देरी से आने का कारण पिछले स्टेशनों से ही लेट चलना रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button