बरेली

Maa Tujhe Pranam: बरेली में ‘शौर्य सम्मान’ से मां तुझे प्रणाम का आगाज, पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

Connect News 24

Amar Ujala Campaign Maa Tujhe Pranam policemen honored in Bareilly

पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के कार्यक्रमों की शुरुआत ‘शौर्य सम्मान’ के साथ हो गई। शुक्रवार को पुलिसकर्मियों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। पीलीभीत बाईपास स्थित होटल रेडिसन में मुख्य अतिथि आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने पुलिस कर्मियों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अमर उजाला की मुहिम की सराहना की। 

मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत 15 अगस्त तक लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। देशभक्ति की अलख जगाने के साथ ही लोगों को सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शहर के अलग-अलग चौराहों पर रैली में शामिल लोगों का स्वागत होगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अधिक जानकारी के लिए 9891644387 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

तिरंगा यात्रा-वाहन रैली में जावा बाइकें

तिरंगा यात्रा-वाहन रैली में पूरा शहर आमंत्रित है। आप, हम सभी इसे भव्यता देंगे। इसी के साथ उद्यमी तेजपाल सिंह ने बताया कि उनका ग्रुप 50 जावा बाइकों के साथ रैली में शामिल होगा। शहर के लोग अपने किसी भी वाहन के साथ रैली में शामिल हो सकेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button