शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: व्यापारियों को समझाईं जीएसटी की जटिलताएं

Connect News 24

शाहजहांपुर। राज्य कर विभाग की ओर से शुक्रवार को शहर के एक होटल में जीएसटी पंजीयन जागरूकता व रिटर्न दाखिल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जीएसटी रिटर्न दाखिल, पंजीयन प्रक्रिया एवं पंजीयन में आ रहीं समस्याओं के निराकरण के बारे में प्रोजेक्टर पर प्रेजेंटेशन से जानकारी दी गई।

शिविर में व्यापारी और अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को भी रखा, जिसका अधिकारियों ने निराकरण किया। अधिकारियों ने कहा कि अगर किसी भी व्यापारी को जीएसटी को लेकर कोई समस्या आ रही है तो वह स्थानीय कार्यालय में जाकर अपनी बात रख सकता है।

इस दौरान आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने व्यापारियों को जीएसटी के बारे में समझाया। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) बरेली विजय कुमार गौड़, उपायुक्त नोडल अधिकारी प्रवेश तोमर, उपायुक्त श्यामाकांत यादव, डाॅ. आलोक कुमार श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त दीप्ति गुप्ता, संतोष कुमार, सुशील गौतम, ललित तिवारी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button