Shahjahanpur News: डीएम ने किया सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण, गंदगी देखकर भड़के

सब रजिस्ट्रार कार्यालय में निरिक्षण करते जिलाधिकारी। सूचना विभाग
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह शुक्रवार की दोपहर अचानक सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंच गए। कार्यालय में पार्किंग की उचित व्यवस्था न मिलने पर सब-रजिस्ट्रार अनुज कुमार गुप्ता को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि कार्यालय में लोगों के बैठने के लिए टिन शेड का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा डीएम ने कार्यालय में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग और व्यवस्थित लाइन लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के गले में पहचान पत्र अवश्य पड़ा होना चाहिए।
डीएम ने कार्यालय के अंदर गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा। कार्यालय की अलमारियों पर पेंट न मिलने और जंग लगी होने के कारण डीएम ने कहा कि महत्वपूर्ण दस्तावेजों के रखरखाव के लिए मजबूत और सुरक्षित अलमारियों की व्यवस्था की जाए।