शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जिले की 124 ग्राम पंचायतों में लगी किसान पाठशाला

Connect News 24

Kisan Pathshala started in 124 gram panchayats of the district

तिलहर की ग्राम पंचायत खडकडी में लगी किसान पाठशाला में मौजूद किसान

शाहजहांपुर। किसान पाठशाला का आयोजन जिले के 124 ग्राम पंचायतों में हुआ। प्रथम मॉड्यूल द्वितीय दिवस पर जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी किसानों को दी गई। इसमें 9500 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।

तिलहर की ग्राम खडकडी में सहायक विकास अधिकारी कृषि लव कुश कुमार ने खेती की प्राकृतिक तरीके से उत्पादन की जानकारी दी। तकनीकी विधि से खेती करने का आह्वान किया। कांट की ग्राम पंचायत डिंगुरपुर में भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती संतोष कुमार द्विवेदी, पुवायां की ग्राम पंचायत भटियूरा बुजुर्ग में जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव, ददरौल की ग्राम पंचायत भेदपुर में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर आनंद कुमार त्रिपाठी ने फसल बीमा, परंपरागत खेती आदि की जानकारी दी।

किसानों से योजना में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया। उप कृषि निदेशक ने धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 16 व 17 अगस्त को द्वितीय मॉड्यूल, 19 व 20 को तृतीय मॉड्यूल, 22 व 23 को चतुर्थ मॉड्यूल तथा 24 व 25 को पंचम मॉड्यूल तक दो-दो दिवस में किसान पाठशालाएं आयोजित होंगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button