Budaun News: दो बाइक टकराई, कांवड़िया की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:12 AM IST
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में बुटला बोर्ड के नजदीक दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं, जिसमें 48 वर्षीय कांवड़िया बिल्ले की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी और बेटी समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कठोली निवासी बिल्ले, उनकी पत्नी कुसुमा (45) और बेटी मोहिनी (8) रविवार रात करीब नौ बजे कछला गंगा घाट से जलभरकर बाइक पर गांव लौट रहे थे। उनकी बाइक रास्ते में बुटला बोर्ड के नजदीक पहुंची थी। तभी उधर से बुलेट मोटर साइकिल से राजकुमार दो कलाकारों के साथ कछला गंगा घाट जा रहा था।
दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। बुटला बोर्ड के नजदीक बुलेट मोटर साइकिल और बाइक टकरा गई, जिसमें बाइक सवार बिल्ले की मौत हो गई। उसकी पत्नी और बेटी समेत बुलेट बाइक सवार भी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने कांवड़िया के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।


