शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तेज धूप और उमस ने लोगों को किया बेहाल

Connect News 24

Strong sunlight and humidity made people miserable

धूप से बचने के लिए सर पर दुपट्टा डालकर जाती युवती। संवाद

शाहजहांपुर। तेज धूप और उमस से बुधवार को लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को उमस और धूप रहने की संभावना है।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी तेज धूप रहने की संभावना है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button