बदायूं

Budaun News: जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबाल के ट्रायल सात मई को

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Wed, 03 May 2023 02:21 AM IST

बदायूं। जिला क्रीड़ा विभाग की तरफ से वॉलीबाल सब जूनियर बालक वर्ग का ट्रायल मैच का आयोजन किया जाएगा। इसमें 12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। स्टेडियम में इसकी तैयारी करना शुरू कर दी गई है। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिसकी जन्मतिथि 2007 या उसके बाद की है, वही खिलाड़ी ही इसमें शामिल हो सकेेंगे।

क्षेत्रीय खेल कार्यालय के दिशा-निर्देशों पर जिले में सात मई को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबाल सब जूनियर बालक वर्ग का ट्रायल मैच का आयोजन किया जाएगा। यहां पर चयनित खिलाड़ियों की जिलास्तरीय टीम बनाई जाएगी, जो आठ मई को बरेली में होने वाले मंडलीय चयन/ ट्रायल मैच में प्रतिभाग करेगी। इसके बाद में 11 से 14 मई तक आगरा में राज्यस्तरीय चयन/ट्रायल प्रतियोगिता होगी।

जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में यह ट्रायल सुबह 10 बजे से होगा। इस चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले युवाओं की जन्मतिथि 2007 या उनके बाद की होनी चाहिए। साथ ही खिलाड़ी अपना आधार कार्ड व आयु प्रमाण पत्र को संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणित कराकर साथ में लाए। उसके बाद में ही उनको ट्रायल में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button