प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टीट्यूट – केसीएमटी कैम्पस-2 के बीo एडo विभाग द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय से आए हुए इंटर्स के विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की गई। तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रवीण रस्तोगी जी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय से एमo एडo विभाग की प्रोफेसर डॉक्टर प्रतिभा सागर रहीं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस फेयरवेल का चुनाव रहा । जिसमें सभी प्रशिक्षुओं ने अपने जलवे बिखेर दिए। मिस फेयरवेल प्रभप्रीत को चुना गया। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षुओ ने एक-एक करके अपने अनुभवों को साझा किया।

सभी प्रशिक्षुओं को हमारे महाविद्यालय की ओर से इंटर्नशिप पूर्ण करने के उपलक्ष में प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। महाविद्यालय की ओर से बेस्ट इंटर्स का खिताब मिस प्रज्ञा को दिया गया।

इस अवसर पर डॉ प्रतिभा सागर जी ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षुता पूर्ण करने की बधाइयां दी तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम का समापन बीo एडo विभाग के प्रवक्ता डॉ संजीव कुमार शर्मा जी के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। मंच संचालन बी॰एड॰ की पूर्व छात्रा दिव्या एवं शिवानी ने किया |

कार्यक्रम में महाविद्यालय के एम.डी. डॉ विनय खंडेलवाल, प्राचार्य डॉ प्रवीण रस्तोगी ,बीo एडo विभाग के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे |



