SchoolsUncategorizedउत्तरप्रदेश

के0सी0एम0टी0 में ‘भारत @ 2047 : आज के युवाओं का विजन’ पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

Connect News 24

 

                     

के0सी0एम0टी0 में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर लिटरेरी कमेटी एवं लिटरेचर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “भारत @ 2047 : आज के युवाओं का विजन” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के लगभग 36 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2047 के भारत की परिकल्पना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रभावशाली विचार व्यक्त किए।प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपने भाषणों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी विकास, नवाचार, आत्मनिर्भरता, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं युवा नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी अपनी प्रतिभा, ज्ञान, रचनात्मकता और मेहनत के माध्यम से भारत को 2047 तक विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।कार्यक्रम के इंचार्ज मुकुल गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन एवं प्रभावी अभिव्यक्ति कौशल विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विचारों की अच्छाइयों के साथ-साथ सुधार की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला तथा उन्हें निरंतर सीखने और अपने विचारों को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सह इंचार्ज डॉ. शिव स्वरूप शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज का युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान में भी राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार एवं रचनात्मकता को अपनाने तथा अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग देश के विकास में करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 2047 का विकसित भारत आज के युवाओं के संकल्प, सोच और कर्मठता से ही आकार लेगा।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. सविता सक्सेना, सह-इंचार्ज (लिटरेचर क्लब) द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं रोचक ढंग से संचालित किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती अनु सुनोरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सुश्री दिया ओली, डॉ. मोनिका सक्सेना, श्री अंकुर भारद्वाज, श्री शुभांशु डालाकोटी, श्रीमती ख्याति पंचोली एवं सुश्री रितेश गुप्ता सहित सभी प्रवक्ताओं का विशेष सहयोग रहा।भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने 2047 के विकसित, आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समावेशी भारत के प्रति अपनी कल्पनाओं, आकांक्षाओं और संकल्पों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी, सकारात्मक सोच और युवा शक्ति के महत्व की भावना को और अधिक मजबूत किया।

                     

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button