गर्व का पल: के0सी0एम0टी0 के 8 छात्रों को मिली मलेशिया स्कॉलरशिप विजिट की उड़ान
ग्लोबल शिक्षा की ओर के0सी0एम0टी0 का एक और कदम, छात्र-छात्राओं को मिला मलेशिया में सीखने का अवसर


के0सी0एम0टी0 ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बरेली ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए अपनी 9वीं इंटरनेशनल स्कॉलरशिप विजिट के अंतर्गत 8 छात्रों और 2 फैकल्टी सदस्यों को मलेशिया के लिए विदाई दी। कैंपस में आयोजित विशेष फेयरवेल कार्यक्रम में चेयरमैन श्री गिरधर गोपाल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विनय खंडेलवाल, डायरेक्टर जनरल डॉ. अमरेश कुमार और प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह ने सभी चयनित छात्रों और फैकल्टी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कॉलरशिप के साथ मलेशिया जाने वाले छात्र हैं अंशिका गुप्ता, प्रणव सिंह, निश्चय रस्तोगी, प्रांजल जायसवाल, अंतरा रस्तोगी, श्रेयसी रस्तोगी, गुनगुन और रिफा नाज, जबकि साथ में डॉ. निशा दिनकर और दिया ओली फैकल्टी के रूप में जाएंगी। कार्यक्रम में अभिभावकों और छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “केसीएमटी ने हमारे बच्चों के सपनों को उड़ान दी है। फुल और पार्शियल स्कॉलरशिप के सपोर्ट से यह इंटरनेशनल यात्रा संभव हुई है” और “यह हमारा सपना था जो आज सच हो रहा है, थैंक्यू केसीएमटी फॉर दिस लाइफ-चेंजिंग अपॉर्चुनिटी।” इस अवसर पर चेयरमैन श्री गिरधर गोपाल ने कहा कि “केसीएमटी का उद्देश्य हर छात्र को ग्लोबल एक्सपोजर देना है और स्कॉलरशिप के माध्यम से हम सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी सपना पैसे की वजह से न रुके।” एम0डी0 डॉ. विनय खंडेलवाल ने कहा कि “9 साल से लगातार इंटरनेशनल विजिट करना केसीएमटी की विश्वसनीयता और कमिटमेंट को दिखाता है।” महानिदेशक 0डॉ. अमरेश कुमार और प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह ने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी




