SchoolsUncategorizedउत्तरप्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत के0सी0एम0टी0 में हुआ जागरूकता कार्यक्रम,गूंजा वंदे मातरम

Connect News 24

 

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी, बरेली में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के एन0एस0एस0 स्वयंसेवकों एवं एन0सी0सी0 कैडेट्स ने प्रतिभाग करते हुए हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान स्वमसेवको एवं कैडेट्स ने तिरंगे के सम्मान, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला और विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवंध निदेशक डॉ0विनय खंडेलवाल , महानिदेशक डॉ0 अमरेश कुमार व प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह ने कहा कि “तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव और एकता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत कर सकते हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने दायित्वों के लिए प्रेरित करते हैं।”समस्त कार्यक्रम एन0सी0सी0 प्रभारी ले0 रचना एवं एन0एस0एस0 अधिकारी डॉ. सविता सक्सेना के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रवक्तागण डॉ. शिव स्वरूप शर्मा, डॉ. कल्पना कटियार, रितेश गुप्ता, डॉ. मनोज जोशी, डॉ. चंचल श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में कैडेट्स, स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के शिक्षकगण ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button