शाहजहाँपुर

UP Nikay Chunav: इस सीट पर भाजपा से देवरानी, सपा से जेठानी लड़ रहीं चुनाव; दिलचस्प हुआ मुकाबला

Connect News 24

Devrani from BJP and Jethani from Samajwadi party contesting election in Alhaganj Nagar Panchayat

भाजपा प्रत्याशी शिवानी वर्मा, सपा प्रत्याशी स्नेहा गुप्ता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के नगर निकायों में महिला आरक्षित ज्यादातर सीटों पर अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए स्थानीय राजनीति में दखल रखने वाले लोगों ने परिवार की महिलाओं को मैदान में उतारा है। इसमें अल्हागंज नगर पंचायत सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। महिला आरक्षित इस सीट पर सपा से जेठानी तो भाजपा से देवरानी चुनाव लड़ रही हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। 

पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित अल्हागंज नगर पंचायत से 38 वर्षीय स्नेहा गुप्ता को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। परास्नातक शिक्षित स्नेहा ने पिछला चेयरमैन का चुनाव निर्दलीय लड़ा था। वह दूसरे स्थान पर रहीं थीं। उनके जेठ स्वर्गीय विनोद कुमार गुप्ता भाजपा के जिला महामंत्री रहे थे। स्नेहा के पति गौरव गुप्ता पेशे से सराफ हैं। वह पूर्व में भाजपा में थे। बाद में पत्नी सहित सपा में शामिल हो गए। 

भाजपा से शिवानी वर्मा लड़ रहीं चुनाव 

स्नेहा गुप्ता के ससुर अशोक कुमार गुप्ता सराफ हैं। अशोक कुमार के चचेरे भाई अनिल गुप्ता भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। भाजपा ने इस सीट पर अनिल गुप्ता की बहू शिवानी वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। अनिल गुप्ता की पत्नी चंद्रेश गुप्ता भी अध्यक्ष रह चुकी हैं। शिवानी वर्मा और स्नेहा गुप्ता रिश्ते में देवरानी-जेठानी लगती हैं। निवर्तमान चेयरमैन राजेश वर्मा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। 

UP Nikay Chunav: पीलीभीत में सपा को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button