बदायूं

Budaun News: निजी ट्यूबवेल संचालकों को अब नहीं करना होगा बिजली का इंतजार

Connect News 24

अक्षय ऊर्जा दिवस पर विशेष

90 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा सोलर कनेक्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। गर्मी में जहां किसानों को खेतों में ज्यादा पानी लगाने की जरूरत पड़ती है। वहीं दूसरे गर्मी बढ़ते ही बिजली कटौती जोर पकड़ने लगती है। ऐसे में किसानों को बिजली का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन अब किसानों, खास तौर पर निजी ट्यूबवेल संचालकों को बिजली का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उनको कुल मूल्य की मात्र 10 फीसदी राशि देने पर सोलर कनेक्शन दिए जाएंगे। बाकी उनको सब्सिडी मिलेगी।

खेती में बिजली की खपत और निर्भरता कम करने के लिए शासन ने कवायद शुरू की है। पीएम कुसुम घटक सी-1 योजना के तहत ट्यूबवेल को सोलराइजेशन किया जा रहा है। ऐसे में किसान 90 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं, हालांकि सोलर पैनल लगवाने के लिए संबंधित किसान के पास पहले से तीन, पांच और साढ़े सात एचपी का सबमर्सिबल पंप व बोरिंग होना आवश्यक है। साथ ही बिजली कनेक्शन भी जरूरी है।

नेडा के परियोजना अधिकारी के मुताबिक किसानों को बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन ने यह योजना शुरू की है। इसका फायदा किसी भी वर्ग के किसान ले सकते हैं। नेडा के विभागीय अधिकारी आरडी गौतम ने बताया कि पीएम कुसुम घटक सी-1 योजना के तहत निजी ट्यूबवेल संचालकों का छूट पर सोलर सिस्टम लगाया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button