बदायूं

Budaun News: वकीलों ने डीएम के सामने किया तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन

Connect News 24

Lawyers demonstrated against Tehsildar in front of DM

तहसीलदार के स्थानांतरण को डीएम को ज्ञापन देते बिल्सी के वकील। संवाद

बिल्सी। तहसील बार एसोसिएशन के तत्वावधान में तहसीलदार के खिलाफ चल रहा प्रदर्शन एवं कोर्ट का बहिष्कार 24वें दिन भी जारी रहा। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ.ओपी सिंह के सामने वकीलों ने तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन किया, साथ ही तहसीलदार का शीघ्र तबादला किए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।

ज्ञापन में वकीलों ने तहसीलदार पर कई आरोप लगाए। यह भी कहा कि तहसीलदार बिल्सी के न्यायालय में समस्त न्यायिक व प्रशासनिक कार्यों का बहिष्कार तब तक जारी रहेगा जब तक उनका तबादला नहीं हो जाता। इस मौके पर बार के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, हेमेंद्र सिंह चौहान, बागीश माहेश्वरी, योगेश बिसारिया, रामनाथ शर्मा, संदीप कुमार, रामप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button