रामपुर

Rampur News: प्रधानमंत्री आवास की सूची से नाम कटवाने के विरोध पर कैंची घोंपी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Sun, 20 Aug 2023 01:12 AM IST

सैदनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सूची से नाम काटने का विरोध करने पर रोजगार सेवक के साथियों ने लाभार्थी को कैंची मारकर घायल कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र लोगों की सूची बनाई गई थी, जिसमें मझरा खौद निवासी राम सिंह का आवास योजना के तहत नाम था। राम सिंह का नाम रोजगार सेवक ने काट दिया। अपना नाम न पाने पर राम सिंह को गुस्सा आ गया और उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि रोजगार सेवक ने भी अपने साथियों को बुला लिया। जिसके बाद राम सिंह के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि राम सिंह उन लोगों के चंगुल से छूट कर एक टेलर की दुकान में छिप गया, लेकिन रोजगार सेवक के साथ आए लोगों ने दुकान में ही घुसकर कैंची मार दी, जिससे राम सिंह घायल हो गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच हमलावर फरार हो गए। इसके बाद राम सिंह ने आठ लोगों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इधर, पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button