शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 10 से लेकर 250 रुपये तक में बिक रहीं राखियां, थोक में भाव आधा

Connect News 24

शाहजहांपुर। सूती व रेशम के धागे वाली राखियों के साथ ही चांदी की राखियां भी खूब पसंद की जा रहीं हैं। बाजार में भाई-बहन का फाेटाे लगी, माेर पंख की चूड़ा राखी के साथ कस्टमाइज राखियां भी उपलब्ध हैं। दुकानदारों का कहना है कि अब परंपरागत राखी की जगह फैंसी राखियों ने ले ली है।

रक्षाबंधन को खास बनाने के लिए बाजार में तरह-तरह की राखियां आईं हैं। सबसे ज्यादा सूती ओर रेशमी धागे से बनी राखियां ही बिक रही हैं, जिनकी कीमत 10 से लेकर 100 रुपये तक है। रुद्राक्ष और मोतियों वाली राखी खूब पसंद की जा रही हैं। बांस या लकड़ी से बनी राखियों पर स्वास्तिक और ऊॅं, श्री, गणेश, हैप्पी रक्षाबंधन, हमारा भइया-प्यारा भइया आदि लिखा हुआ है। इनकी कीमत 20 से 150 रुपये तक है। इन सबके बीच सोने की राखी की कीमत 10 हजार से शुरू होकर एक लाख रुपये तक है तो वहीं चांदी की रााखियां 500 से दो हजार रुपये तक में मिल रही हैं।

बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियां और महिलाओं के लिए लूंबा

बाजार में बच्चों की पसंद का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उनके लिए कार्टून कैरेक्टर सिमचैन, डोरेमॉन वाली राखियां आईं हैं, जिनको काफी पसंद किया जा रहा है। इनकी कीमत 20 से 50 रुपये है, जबकि महिलाओं के लिए लूंबा आया है, जोकि पंजाब और राजस्थान की महिलाएं पहनती हैं। हालांकि अब यह सभी महिलाओं की पसंद बना हुआ है। इनके साथ ही पूजा वाली राखी भी बिक रही हैं, जिन्हें लोग भगवान को समर्पित करते हैं।

दुकानदार बोले- सभी की जेब और पसंद के मुताबिक राखियां हैं बाजार में

सभी जेब और पसंद के मुताबिक राखियों का स्टॉक महीनों पहले ही मंगाकर रख लिया था। थोक में सूती और रेशमी धागों की वाली राखियां 20 से 30 रुपये दर्जन, कार्टून वाली राखी 06 से 10 रुपये, डिजाइनर राखी पांच से आठ रुपये की बेच रहे हैं। महिलाओं के लिए लूंबा भी मंगाया है, जोकि थोक में पांच से 10 रुपये का है। – कपिल कुमार, थोक विक्रेता

राखियों की बिक्री शुरू हो गई है। रक्षाबंधन पर अच्छी बिक्री की उम्मीद रहती है। अब अधिकांश महिलाओं की पहली पसंद डिजाइनर राखियां होती हैं। इसका पूरा ध्यान रखा है। 10 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियां भी हैं। छोटे-छोटे बच्चे इनको खूब पसंद करते हैं। – उदय प्रताप, फुटकर विक्रेता

सोने-चांदी की राखियों का क्रेज बढ़ा है। बहने धागे की राखी के साथ ही अपने भाइयों के लिए सोने तथा चांदी से बनी राखी भी खरीदकर ले जा रही हैं। जिसमें होलमार्क के साथ शुद्धता का पूरा भरोसा दिया जा रहा है। रक्षाबंधन के बाद यदि राखियों को कोई वापस करना चाहता है, तो आधी कीमत पर कर सकता है। – विनीत, सराफा व्यापारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button