बरेली

Bareilly News: स्कॉर्पियो से रील बनाने वाले भाजपा नेता पर रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

बरेली। सुभाषनगर इलाके के भाजपा पदाधिकारी बताए जा रहे शख्स ने कैंट इलाके में स्कॉपियो के बोनट पर बैठकर रील बनाई थी। मामले की शिकायत हुई तो एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने गाड़ी मालिक पर 69 हजार रुपये का जुर्माना डाला था। अब कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कैंट थाने में दरोगा राजेश कुमार गौतम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें बीडीए कॉलोनी करगैना निवासी हरीशंकर स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठकर रील बनाता नजर आ रहा है। कार पर भाजपा जिला मंत्री लिखकर कमल के फूल का सिंबल भी लगा है। यह यातायात नियमों का उल्लंघन है। साथ ही दूसरे लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है। कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button