बदायूं

Budaun News: घर में मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका

Connect News 24

Old man's dead body found in the house, fear of murder

पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक रामसेवक के परिजन। संवाद

– परिवार वालों का आरोप पड़ोसियों ने की हत्या, चेहरे पर तेजाब भी डाला

– घर में अकेले रहते थे बुजुर्ग रामसेवक

संवाद न्यूज एजेंसी

बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में शुक्रवार शाम 65 वर्षीय रामसेवक का शव उनके ही घर में सड़ी-गली हालत में चारपाई पर पड़ा मिला। परिवार वालों का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है और चेहरे पर तेजाब डाला गया है। हालांकि पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ग्राम गिरधरपुर निवासी रामसेवक पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे। करीब 30-35 साल पहले उनकी पत्नी विटाना देवी की मृत्यु हो चुकी है। उनकी एक बेटी डिंपल है, जिसकी एटा जिले में शादी हो चुकी है। उनके सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। उनके भाई नेकपाल सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। नेकपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने रामसेवक को बुधवार रात आखिरी बार देखा था। वह जुगेंद्र के यहां डस्ठौन की दावत खाकर लौटे थे। कुछ देर गुपाली के यहां बैठकर बातचीत की। बाद में अपने घर सोने चले गए। उनके घर का दरवाजा बाहर से बंद था। इससे लोगों को यह शक ही नहीं हुआ कि वह अंदर हैं। जब शुक्रवार शाम लोगों ने दुर्गंध महसूस की तो दरवाजा खोलकर घर में देखा गया। उनका चेहरा काला पड़ गया था। जीभ बाहर को निकली थी। ऐसा लग रहा था कि किसी ने उनकी हत्या करके चेहरे पर तेजाब डाल दिया है।

इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह पहुंच गए। उन्होंने मामले की छानबीन करते हुए बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई नेकपाल ने अपने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। अभी इस संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। उसकी रिपोर्ट में जो भी सच्चाई सामने आती है। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक रामसेवक के परिजन। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते मृतक रामसेवक के परिजन। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button