Shahjahanpur News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, अस्पताल में हंगामा

निगोही में अस्पताल में नवजात की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
नार्मल डिलीवरी कराने की बात कहकर रात में गर्भवती को छोड़कर चला गया स्टाफ
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव लधौला निवासी अतुल सिंह की पत्नी रंजना सिंह के प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर भी दी है।
अतुल सिंह ने पत्नी रंजना सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को कैमुआ पुल स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। अतुल ने बताया कि डाॅक्टर ने नार्मल डिलीवरी कराने का आश्वासन दिया था। रात में डॉक्टर और स्टाफ मरीज को छोड़कर सो गया। रंजना के पास सिर्फ एक दाई और एक लड़की थी। रात में प्रसव हो गया। लापरवाही के कारण नवजात बालक की मौत हो गई।
सुबह परिजन ने हंगामा किया। अतुल सिंह ने अस्पताल के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर पुलिस को जांच के लिए भेजा था।
–
मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत आने पर अस्पताल की जांच कराई जाएगी। लापरवाही उजागर होने पर कार्रवाई की जाएगी।
– डॉ.मोहम्मद आसिफ, एसीएमओ