शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Connect News 24

शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी सुखराम (50) की साइकिल में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।

सुखराम सुबह साइकिल से सब्जी लेने के लिए आ रहे थे। मौजमपुर गांव के पास उनकी साइकिल में कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उछलकर वह दूर जा गिरे। पुलिस ने उन्हें गंभीर हालात में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button