शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में सात बालिकाओं का मनाया गया बर्थडे

Connect News 24

Birthday of seven girls was celebrated in Government Medical College

राजकीय मेडिकल कॉलेज में बालिका की मां को सम्मानित करते सीएमएस डॉ.नैपाल सिंह

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय मेडिकल कॉलेज में सात नवजात शिशुओं का जन्मोत्सव मनाया गया। सीएमएस डॉ. नेपाल सिंह ने बालिकाओं की मां को उपहार भेंट किए।

प्रभारी महिला कल्याण अधिकारी अमृता दीक्षित ने महिलाओं को बेटियों के प्रति अच्छी सोच रखने व बेटा-बेटी में कोई अंतर नहीं करने व समय पर टीकाकरण कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करें। दोनों को समान शिक्षा दें। जिससे बेटियां भी अपने पैरों पर खड़ा होकर परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की महात्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। योजना का उद्देश्य महिलाओं के लिंगानुपात को बराबर करना है। जिला समन्वयक कीर्ति मिश्रा ने महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत हेल्पलाइन नंबर पर रोशनी डाली। महिला चिकित्सालय से मैनेजर रईस खान, एएनएम आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button