Pilibhit News: टीएसी ने की सड़क निर्माण में घपले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:27 AM IST

बीसलपुर के गांव पर्शिया में विवादित सड़क की जांच करते अधिकारी । संवाद
बीसलपुर। बरेली से तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) की टीम ने सोमवार को गांव परसिया में ग्राम पंचायत की ओर से बनवाई गई सड़क के निर्माण में घपले की जांच की। टीम ने सड़क की लंबाई, चौड़ाई के साथ ही परत की मोटाई मापी। कई जगह सड़क खोदकर निर्माण सामग्री के नमूने लिए। प्राविधिक परीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि जांच अभी जारी है। गांव केे निर्मेष भारती समेत कई लोगों ने सड़क निर्माण में बेहद घटिया सामग्री लगाने की शिकायत की थी। संवाद