शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मलेरिया के रोगी बढ़े, डेंगू वार्ड में भी दो मरीज भर्ती

Connect News 24

Malaria patients increased, two patients also admitted in dengue ward

राजकीय मेडिकल कॉलेज में बेड नहीं मिलने के कारण जमीन पर लेटा भूरे। संवाद

शाहजहांपुर। डेंगू और मलेरिया के रोगियों की संख्या में इजाफा होने से हालात बेकाबू हो रहे हैं। एक दिन के अवकाश के बाद सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रामा सेंटर में दो-दो घंटे के इंतजार के बाद भी बेड नहीं मिल पा रहा। जमीन पर लेटकर मरीज उपचार कराने को मजबूर हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पड़रा सिकंदरपुर और चक भिटारा गांव में पहुंचकर मरीजों की जांच की।

अवकाश के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। 1948 मरीजों ने पर्चा बनवाकर डॉक्टर को दिखाया। इनमें सबसे अधिक मरीज बुखार से पीड़ित थे। डॉक्टर के चैंबर के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही। दूसरी ओर ट्रामा सेंटर में बेड को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी मची है। कांट के गांव चौहनापुर निवासी भूरे लाल बाइक पलटने से घायल होने के बाद ट्रामा सेंटर लाए गए थे। उन्हें बेड मिल गया, लेकिन एक्स-रे कराने जाने के दौरान दूसरे मरीज को लिटा दिया गया। भूरेलाल को बेड नहीं मिला तो वह गैलरी में लेट गए। उन्हें दो घंटे के बाद भी बेड नहीं मिल सका। बुखार के मरीजों की भीड़ अधिक होने के चलते एक बेड पर दो से तीन मरीज लिटाकर उपचार चल रहा है।

हर दिन हो रही 50 से 60 मलेरिया की जांच

राजकीय मेडिकल कॉलेज में हर दिन 50 से 60 मलेरिया के रोगियों की जांच की जा रही है। इनमें आठ से दस मरीज रोजाना ही सामने आ रहे हैं। इसी तरह डेंगू के मरीजों के सामने आने का सिलसिला शुरू है। सीएमएस डॉ.नैपाल सिंह ने बताया कि डेंगू वार्ड में दो मरीज भर्ती हैं।

चकभिटारा में बुखार, मच्छर का लार्वा नष्ट कराया

स्वास्थ्य विभाग के पास चकभिटारा गांव में लोगों के बुखार से पीड़ित होने की सूचना मिली थी। मलेरिया रोग विभाग की टीम ने सोमवार को गांव में जाकर भ्रमण किया। बुखार के मरीजों के मिलने पर उन्हें बरतारा पीएचसी पर उपचार के लिए भेजा। गांव में पांच-छह जगह पर लार्वा मिला, जिसे नष्ट कराया गया।

शाहगंज समेत दो गांवों का भ्रमण करेगी टीम

मलेरिया विभाग की टीम मंगलवार को शाहगंज और उसके पड़ोसी गांव का भ्रमण करेंगी। टीम साफ-सफाई कराने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराएगी। वहीं भावलखेड़ा गांव के पड़रा सिकंदरपुर में सोमवार को एक बार फिर टीम ने स्वास्थ्य शिविर लगाए। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.एसपी गंगवार ने मरीजों को भी देखा। इस बीच 83 मरीजों की जांच की गई। इसमें मलेरिया के 43 और 13 डेंगू के सैंपल लिए गए। दो मरीजाें में मलेरिया रोग की पुष्टि हुई। 12 जगह पर मच्छर का लार्वा भी नष्ट कराया गया। डॉ. गंगवार ने बताया कि गांव के पास में नदी बहती है। इसके अतिरिक्त आठ से दस तालाब हैं, जिसके चलते रोग फैल रहा है।

जहां भी बुखार की सूचना आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भेजा जा रहा। शिविर लगाकर उन्हें दवा दी जा रही है।

– डॉ. आरके गौतम, सीएमओ

राजकीय मेडिकल कॉलेज में बेड नहीं मिलने के कारण जमीन पर लेटा भूरे। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में बेड नहीं मिलने के कारण जमीन पर लेटा भूरे। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में बेड नहीं मिलने के कारण जमीन पर लेटा भूरे। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में बेड नहीं मिलने के कारण जमीन पर लेटा भूरे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button