शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हाईवे पर दिनदहाड़े बाइक सवारों ने युवक का पीछा कर गोली मारी

Connect News 24

Bike riders chased the young man and shot him in broad daylight on the highway

राजकीय मे​डिकल कॉलेज में भर्ती कृष्णपाल सिंह यादव

शाहजहांपुर। निगोही-शाहजहांपुर रोड पर टिकरी गांव के पास सोमवार की शाम करीब सवा पांच बजे खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी कृष्णपाल उर्फ डब्ल्यू (25) को बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मार दी। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

कृष्णपाल यादव की पांच साल पहले थाना सदर बाजार क्षेत्र की शांतिपुरम कॉलोनी कॉलोनी में विवाह हुआ था। दंपती में अनबन होने के चलते दोनों के अलग होने पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। सोमवार को कृष्णपाल कचहरी में वकील से मिलने आए थे। निगोही थाना क्षेत्र में गुरगवां और टिकरी गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन लोगों ने सरेराह कृष्णपाल पर गोली चला दी। फायर उसके कंधे पर लगा। गोली लगते ही वह बाइक समेत गिर पड़ा। दिनदहाड़े गोली चलने से आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर निगोही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने अस्पताल में पहुंचकर घायल से पूछताछ की। उसके परिजन भी आ गए हैं।

गोली मारने वालों को पहचाना, तलाश शुरू

कृष्णपाल ने दिनदहाड़े गोली चलाने वालों को पहचान लिया है। उसने अपने ससुरालियों के द्वारा हमला करने की बात पुलिस को बताई। मामले में देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी। फिर भी संदिग्धों की तलाश को शुरू कर दिया गया है।

घायल का उपचार कराया जा रहा है। पीड़ित से पूछताछ में सामने आए तथ्याें के आधार पर जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

– सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button