शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: खुटार थाने के मालखाने में धमाका, एक सिपाही सहित तीन लोग घायल

Connect News 24

Explosion in Malkhana of Khutar police station, three people including one constable injured

खुटार थाने में यही सामान निकाल कर रखते समय हुआ धमाका

खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार थाने में मालखाने का सामान निकालकर बाहर रखते समय किसी चीज में धमाका हो जाने से रिटायर्ड हेड मुहर्रिर जयपाल सिंह, सिपाही शैलेंद्र सिंह, गांव सलनहा निवासी चौकीदार लतीफ घायल हो गए। तीनों मामूली रूप से घायल हुए हैं।

खुटार थाने में तैनात हेड मुहर्रिर शेषनाथ शर्मा का तबादला हो गया है। नए हेड मुहर्रिर सुरेश बाबू आए हैं। सोमवार को शेषनाथ शर्मा चार्ज देने के लिए सुरेश बाबू को मालखाने के सामान की गिनती करा रहे थे। रिटायर्ड हेड मुहर्रिर जसपाल, सिपाही शैलेंद्र सिंह, चौकीदार लतीफ उनका सहयोग कर रहे थे। मालखाने से तमाम सामान को निकालकर बाहर रखा जा रहा था, जिससे गिनती आसान हो सके। इस बीच किसी वस्तु में तेज धमाका होने के साथ ही धुआं फैल गया। विस्फोट से जसपाल, शैलेंद्र सिंह और लतीफ मामूली रूप से घायल हो गए।

धमाका होते ही थाने में अफरातफरी मच गई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे और इलाज कराया। डॉक्टर ने बताया कि किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक यह पता नहीं चल सका है कि धमाका किस चीज से हुआ है। अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।

देर रात तक पुलिस बता नहीं पाई कि किस चीज का था धमाका

देर रात तक पुलिस यह जानकारी नहीं दे सकी है कि धमाका किस वस्तु से हुआ है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि वह थाने गए थे। मौका मुआयना किया है। जांच के कारण अभी मौके से कोई चीज नहीं हटाई गई न ही छुई गई है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम आकर जांच करेगी कि धमाका किस चीज से हुआ है। धमाके से घायल हुए लोगों को कोई नुकीली या पथरीली चीजें चुभी लग रहीं हैं।

बरामदे के पिलर में बना निशान

धमाके से बरामदे के एक पिलर में ऊपर की तरफ निशान बन गया है। ऐसा लगता है कि कोई चीज वहां आकर टकराई, जिससे निशान बना है। पूरे मामले की जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि धमाके का कारण कोई चूक है या फिर कोई और कारण है।

तेज धमाका हुआ, फिर लगा कि गोली लग गई

खुआर। गांव सिल्हुआ के पूर्व प्रधान रामप्रकाश मिश्रा किसी काम से थाने गए थे। उन्होंने बताया कि चौकीदार अंदर से कुछ सामान, गत्ता आदि निकालकर लाया था। उसे कार्यालय के सामने रखे तौल कांटे पर रखते ही तेज धमाका हो गया और काला धुआं फैल गया। उनकी पीठ में कोई चीज तेजी से आ लगी। पहले उन्होंने समझा कि उनकी पीठ में गोली लग गई है। गांव का एक और व्यक्ति साथ में था। उसने बताया पीठ पर कोई निशान नहीं है, तब जाकर उन्होंने चैन की सांस ली। इसके बाद पुलिसकर्मियों में चीख, पुकार और भागदौड़ शुरू हो गई। घायलों को सीएचसी ले जाया गया।

कई बार पटाखे आदि बरामद किए जाते हैं। हो सकता है कोई पटाखा दगा हो। फोरेंसिक टीम जांच करेगी। इसके बाद ही सही जानकारी हो सकेगी।

– पंकज पंत, सीओ पुवायां

खुटार थाने में यही सामान निकाल कर रखते समय हुआ धमाका

खुटार थाने में यही सामान निकाल कर रखते समय हुआ धमाका

खुटार थाने में यही सामान निकाल कर रखते समय हुआ धमाका

खुटार थाने में यही सामान निकाल कर रखते समय हुआ धमाका

खुटार थाने में यही सामान निकाल कर रखते समय हुआ धमाका

खुटार थाने में यही सामान निकाल कर रखते समय हुआ धमाका

खुटार थाने में यही सामान निकाल कर रखते समय हुआ धमाका

खुटार थाने में यही सामान निकाल कर रखते समय हुआ धमाका

खुटार थाने में यही सामान निकाल कर रखते समय हुआ धमाका

खुटार थाने में यही सामान निकाल कर रखते समय हुआ धमाका

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button