Shahjahanpur News: कलान के लिए स्वीकृत उपकेंद्र नौगवां में बनाने का विरोध
शाहजहांपुर। कलान के बिजली नेटवर्क को दुरुस्त करने के लिए विद्युत उपकेंद्र की स्वीकृति मिल गई है। कस्बे के लिए मंजूर उपकेंद्र को नौगवां मुबारकपुर में बनाए जाने से लोगों में नाराजगी है। उपकेंद्र में पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
वर्ष 2016 में कलान को तहसील का दर्जा मिला था। तहसील, सीएचसी भी नगर में बनने के बजाय दूसरे क्षेत्रों में बना दी गई, जिससे लोगों को लाभ नहीं मिल पाता है। पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को मुबारकपुर में बनाने की तैयारी है। लेखपाल ह्दयेश कुमार के अनुसार, जमीन की पैमाइश भी कर ली गई। इस मुद्दे पर नगर पंचायत अध्यक्ष हरनारायण गुप्ता ने एसडीएम से मुलाकात कर कलान में उपकेंद्र बनाने की मांग रखी। समाजसेवी डॉ. मोहित मिश्रा, सभासद संदीप गुर्जर, आदित्य सिंह उर्फ हनी, रक्षपाल शर्मा ने नगर में उपकेंद्र बनाने की मांग की है।
विद्युत ट्रांसफार्मर फुंका, 16 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले कस्बे में सुबह चार बजे गई बिजली रात आठ बजे तक नहीं आई। ट्रांसफार्मर फुंकने के चलते आधे कस्बे की बिजली गुल हो गई है। विद्युतकर्मी मुख्यमंत्री के आगमन के बाद फुंका ट्रांसफार्मर बदलने के लिए ले गए हैं। इससे मंगलवार को शाम तक बिजली आने की उम्मीद है। बिजली नहीं आने से लोगों के सामने सबसे बड़ा संकट पेयजल का है। भू-गर्भ जलस्तर में गिरावट से अधिकांश छोटे हैंडपंप पानी नहीं दे रहे हैं। संवाद